तो महिला ने इसलिए खाया जहर…सीडीआर से हुआ खुलासा…प्रेमी के साथ भागी थी…और अपने साथ लेकर आयी थी सोना

Editor
4 Min Read

बिलासपुर—सिरगिट्टी पुलिस ने छानबीन कर जहर सेवन कर आत्महत्या करने वाली महिला की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसा्र महिला ने ना तो किसी के उकसावे मे जहर खाय । और ना ही आत्महत्या के लिए दूसरा कोई जिम्मेदार है। पुलिस के अनुसार महिला अपने पति को सोने चांदी के जेवर लौटान आयी थी।  लेकिन उसने रिपोर्ट लिखाने के पहले ही दम तोड़ दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार 25 फरवरी 2024 की सुबह करीब 9 के आस पास एक महिला थाना बिल्डिंग के बाहर पेड़ के नीचे बैठी थी। इसी दौरान आते जाते कुछ पुलिस कर्मचारियों के अलावा थाना प्रभारी ने महिला से थाना आने का कारण पूछा। महिला ने बताया कि वह अपने पति का इंतजार कर रही है। पति के आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराएगी। इसके बाद कर्मचारी अपने काम धाम में व्यस्त हो गए।

 थोड़ी देर बार महिला का पति शंकर लाल रकटेल आया और थाना को बताया कि उसकी पत्नी ने ज़हर खाया है। जानकारी के बाद पुलिस जवान महिला के पास पहुंच गये। मौके पर महिला लेटी हुई छटपटा रही थी। पूछताछ के दौरान महिलना ने बताया कि उसने  कीटनाशक ज़हर खाया है । जानकारी के बाद पुलिस ने तुरंत dial 112 को call किया। तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान महिला ने 12 बजे दम तोड़ दिया।

घटना क्रम को विवेचन में लिया गया। जाँच में सीडीआर एनालिसिस ,थाने के सीसीटीवी फ़ुटेज , पति और महिला के प्रेमी का बयान लिया गया। इसके अलवा मृतिका की मां ,भाई और बहन का कथन लिया गया।

 पूछताछ के दौरान जानकारी मिलि कि मृत्तिका अपने सोने को गिरवी रख कर 10 फरवरी को पुरी उड़ीसा चली गयी थी।  पति ने थाना सिरगिट्टी पहुंचकर गुमइंशान दर्ज कराया था। इसी दौरान मृत्तिका ने पति और बहन से मोबाइल पर बातचीत की। महिला ने बताया कि प्रेमी चन्द्रभान केसकर के साथ पुरी आ गयी है। उसके लिए कोई परेशान ना हो। मैं अपने प्रेमी के साथ खुश हूं।

इसी बीच पति ने मंगल सूत्र और कुछ सोने का समान वापस करने को कहा। महिला ने बताया कि मंगलसूत्र गिरवी रखी है। अभी नहीं दे पाऊँगी। कुछ बचे सोना जरूर लौटा दूंगी। 25 फरवरी को मृतिका ने अपने पति को सोना लौटाने के लिए सिरगिट्टी थाना बुलाया था। इसी दौरान उसने जहर खाकर आत्महत्या की।

 पुलिस के अनुसार महिला जब थाना के सामने पेड़ के नीचे बैठी थी..तो  पूछताछ के दौरान उसने कहा कि पति के आने के बाद रिपोर्ट लिखाएगी।  लेकिन पति के पहुंचने से पहले ही उसने ज़हर सेवन कर लिया। और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इसके अलावा महिला ने पुलिस को कुछ बी नहीं बताया। इससे जाहिर होता है कि महिला ने किसी की शिकायत नहीं की।

मृत्तिका के सीडीआर एनालिसिस में किसी भी पुलिस स्टाफ़ को काल करना नहीं पाया गया। वह खुद ही थाना पहुंची थी। अपने साथ सोने का समान लेकर पति का इंतजार कर रही थी। मृत्तिका के माता ,भाई ,बहन ने बताया कि महिला की मौत में किसी दूसरे की भूमिका नहीं है। उसने जहर सेवन कर आत्महत्या की है

close