पुलिस की बड़ी कार्रवाई..20 से अधिक कोचिया गिरफ्तार…आरोपियों से भारी मात्रा में शराब जब्त

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— बिलासपुर पुलिस ने एक साथ अलग अलग थाना स्तर पर कोचियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। पुलिस कप्तान के निर्देश पर चलाए गए अभियान में बिल्हा,चकरभाठा और सिरगिट्टी पुलिस ने पांच पाच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा भारी मात्रा में शराब भी बरामद किया गया है। इसके अलावा तोरवा पुलिस ने कार्रवाई कर तीन आरोपियों को शराब और मोटरसायकल के साथ धर दबोचा है। कोनी पुलिस ने दो आरोपियों से 15 लीटर शराब जब्त हुआ है।
 चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई
            चकरभाठा पुलिस ने भी कोचियों के खिलाफ कार्रवाई कर शराब बनाने और बिक्री मामले में 5 प्रकरण दर्ज किया है। दो मामले में 34(2)  और अन्य तीन प्रकरणों में 36 (च) के तहत अपराध दर्ज किया है। कुल 23 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ है।
 पकड़े गए आरोपियों का नाम*
1) अजय साहू निवासी विकास नगर  चकरभाठा—11लीटर महुआ शराब बरामद
2) जुगनू टंडन निवासी सेंवार…12लीटर महुआ शराब शराब
3) ‌कमल कुमार सूर्यवंशी निवासी धमनी
4) श्याम सारथी निवासी चकरभाठा
5)प्रभु जायसवाल निवासी धमनी
 
तोरवा पुलिस की कोचियों के खिलाफ अभियान
 
         तोरवा पुलिस ने भी अभियान चलाकर तीन  प्रकरण दर्ज किये हैं। पुलिस ने तीनों अपराध आबकारी अधिनियम की धारा  34(2) 59 (क) का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने कुल 107 पाव शराब  और तीन बाइक जब्त किया है।
पकड़े गए आरोपियों का नाम
1) सागर धीरज निवासी दोमुहानी तोरवा के कब्जे से 45 पाव अवैध शराब और बजाज पल्सर जब्त।
2) बृजेश मिरी निवासी देवरी खुर्द के कब्जे से 30 पाव  शराब और नग एक्टिवा जब्त हुआ है।
3) सूरज कुमार श्याम के कब्जे 32 पाव अवैध शराब और एक डीलक्स बाइक बरामद हुआ है।
 
बिल्हा पुलिस की कोचियों पर कार्रवाई
 
    बिल्हा पुलिस ने भी अभियान चलाकर शराब बनाने और बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवआई की है। पुलिस टीम ने पांच मामलों में कुल पांच अपराध आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) का अपराध कायम किया है।
पकड़े गए आरोपियों के नाम
1) फागुराम टंडन निवासी सिलयारी बिलासपुर।
2) अगेश साहू निवासी पीपरलोड थाना सरगांव जिला मुंगेली।
3) महेश दास मानिकपुरी निवासी खरकेना थाना हिर्री जिला बिलासपुर।
4) मनोहर निषाद निवासी उडगन थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
5) अजय कुर्रेनिवासी डोडकी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर। 
सिरगिट्टी पुलिस ने भी चलाया अभियान
              पुलिस कप्तान के निर्देश पर सिरगिट्टी पुलिस ने भी कोचियों के खिलाफ अभियान चलाकर कुल पांच मा्मला दर्ज किया है। पांचों प्रकरण में आबकारी अधिनियम के तहत 34 (1) का अपराध दर्ज किया गया। अभियान में कुल 91  पाव अवैध शराब बरामद हुआ है।
पकड़े गए आरोपियों का नाम
1) राजा टेम्भुरकर निवासी यदुनन्दननगर तिफरा
2) शेहरा खान पति सुल्तान खान गोविन्दनगर तिफरा।
3) महावीर डोन्डे पिता राजकपूर डोन्डे निवासी टिकारी मस्तूरी।
4) रोहित कश्यप पिता बालकिशन निवासी दर्रीघाट निवासी मस्तूरी।
5) सुरजीत सिंह पिता राजा सिंह खनुजा निवासी बन्नाक डीह सिरगिट्टी। 
कोनी पुलिस की कार्रवाई
 कोचियों के खिलाफ कोनी पुलिस ने भी अभियान चलाकर दो मा्मलों में आरोपियों के खिलाफ 34(2) का अपराध दर्ज किया है। बिसाहीन बाई पति सनिच राम धनुहार निवासी लोफंदी के पास से पुलिस ने 6 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुआ है। इसके अलावा देवी सूर्यवंशी निवासी सेमरताल के पास से 15 लीटर देशी महुआ शराब जब्त किया गया है।
close