भोलेनाथ के भक्तों के लिए निःशुक्ल सेवा भाव का सागर फाउंडेशन ने उठाया विणा

Shri Mi
2 Min Read

रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी) नगर के समाज सेवी संस्था सागर फाउंडेशन की पहल पर सर्वसम्मति से नगर वासियों के द्वारा रामानुजगंज से होकर गुजरने वाले बाबा बैजनाथ धाम जाने वाले कांवरियों के लिए निशुल्क जलपान एवं उनके ठहरने की उत्तम व्यवस्था अंबिकापुर रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर भुईयां टोली के समीप स्थित पंडित दीनदयाल मांगलिक भवन में की गई है। इसके लिए आयोजित बैठक में बकायदा समिति का भी गठन किया गया है। उक्त कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए बाबा बैजनाथ धाम कांवरिया सेवा समिति के नाम से गठन किया गया है जिसमें अध्यक्ष के रूप में रमन अग्रवाल,उपाध्यक्षों में सुभाष केशरी,रामाशंकर दूबे, गोपाल गुप्ता,आर.एस.तिवारी,सचिव अशोक जयसवाल कोषाधक्ष अजय केशरी, उप कोषाध्यक्ष विपुल सिंह को नियुक्त किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसके अलावा 31 अन्य सदस्यों को भी शामिल किया गया है। अजय केसरी को उपाध्यक्ष मनोनीत करते हुए वरिष्ठ पार्षद अशोक जायसवाल को सचिव एवं अजय केशरी को कोषाध्यक्ष तथा विपुल सिंह को सह कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। पदाधिकारियो के साथ-साथ न.पं. के सभी पार्षदो एवं अन्य उपस्थित वरिष्ठ नागरिको को मिलाकर 31 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। ताकि कांवरियों को किसी भी प्रकार का सेवा सत्कार में कमी नहीं होनी चाहिए। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ से झारखंड प्रदेश में स्थित बाबा बैजनाथ धाम के लिए बहुत सारी श्रद्धालु श्रावण मास में जलाभिषेक करने के लिए जाते हैं।

रामानुजगंज में कांवरियों की सेवा के लिए इस पहल की शुरुआत की जा रही है। समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों का यह मानना है कि किसी भी काम की शुरुआत अच्छे मुंह से की जाए तो आगे भी सफल होता है। इसलिए निःशुल्क जलपान,भोजन एवं ठहरने की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। आयोजित बैठक में मुकेश जायसवाल,विजय रावत,उमेश सिंह गहरवार,संतोष गुप्ता,बंशीधर गुप्ता, , प्रमोद कश्यप,कौशल जायसवाल,अजय गुप्ता,राजेश अग्रवाल,जगन्नाथ गुप्ता,पवन गुप्ता,प्रदीप चौबे, आलोक केशरी,राजकिशोर पाल,रवि सोनी,अनूप कश्यप,धुव्र ठाकुर,बहादूर सिंह,विनोद केशरी, रामध्यान गुप्ता,शिमल ठाकुर,राधे कुशवाहा,संदीप अग्रवाल,संजीत पासवान,छठू गुप्ता,उमेश पुरी,राकेश कश्यप,मोहन ठाकुर,छट्ठू कश्यप सहित बडी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close