नेशनल हाइवे कैम्प के पास दांव लगाते पकड़ाए जुआरी…आधार दर्जन पर अपराध दर्ज…आरोपियों से बरामद हुआ नगद और ताश

Editor
2 Min Read
बिलासपुर— पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जुआरियों के पास से पुलिस ने नगद और बावन पत्ती बरामद किया है। पकड़े गए सभी जुआरियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 03 के तहत अपराध दर्ज किया है। 
मस्तूरी पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर आधा दर्जन जुआरियों को दांव लगाते धर दबोचा है। अतिरिक्त पुलिस कप्तान राहुल देव शर्मा ने बताया कि स्थानीय पुलिस टीम ने खबर मिलने के बाद  निर्माणाधीन नेशनल हाइवे रलिया कैंप के पास दबिश दिया। घेराबन्दी कर सभी आरोपियों को पकड़ा गया। यद्यपि इस दौरान जुआरियों ने भागने का प्रयास भी किया। लेकिन पुलिस के सामने किसी की नहीं चली।
पकड़े गए जुआरियों का नाम,पता,ठिकाना
1)  सुरेंद्र कुमार उर्फ पांडे पिता पंचराम दिनकर उम्र 32 साल निवासी कछार थाना मस्तूरी बिलासपुर।
2) मनीष कुमार कुर्रे पिता पन्नीलाल कुर्रे उम्र 32 साल निवासी कछार थाना मस्तूरी बिलासपुर।
3) हेमचंद नवरंग पिता मलेश्वरम उम्र 30 साल निवासी दीनदयाल कॉलोनी मंगला थाना सिविल लाइन।
4) नरेंद्र पात्रे उर्फ कल्लू पिता फूलचंद पात्रे उम्र 23 साल निवासी ग्राम रलिया थाना मस्तूरी  बिलासपुर| 
5) संजू कुमार भार्गव पिता गंगा प्रसाद भार्गव की उम्र 30 साल निवासी ग्राम रलिया थाना मस्तूरी बिलासपुर।
6) रमेश कुमार यादव पिता श्याम लाल यादव उम्र 24 साल निवासी ग्राम रेलिया बिलासपुर।
close