साथियों के साथ गए पिकनिक मनाने….कुछ लोगों ने मिलकर किया हत्या का प्रयास…फरार पांचवा आरोपी भी पकड़ाया

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—दो अलग अलग मामले में गाली गलौच,जान से मारने की धमकी और हत्या का प्रयास के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रतनपुर पुलिस ने साथियों के साथ पिकनिक मनाने गए फरार आरोपी पर गिरफ्तारी के बाद आर्म्स एक्ट का भी अपराध दर्ज किया है। तोरवा पुलिस ने शराब के लिए रूपए नहीं दिए जाने पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत अपराध कायम किया है।

 

Join Our WhatsApp Group Join Now

पिकनिक के बीच हत्या का प्रयास

 

कहरापारा रतनपुर निवासी नितेश कहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 6 नवम्बर 2023 की 7 दोस्तों के साथ दुलहरा तालाब पार्टी मना रहे था। पास में कुछ अन्य लोग भी पार्टी मना रहे थे। वे लोग उत्तेजित होकर उसके दोस्तों के पास आये। हम लोगों पर गाली गलौच का आरोप लगाकर जान से मानरे की धमकी देने लगे। अश्लील गाली गलौच करने के साथ ही हाथ मुक्का और लात से मारपीट करने लगे। आरोपी अमित ने हत्या की नीयत से उदित के पेट और सीने पर चाकू से हमला किया। उदित बेहोश होकर गिर गया।  उदित को रतनपुर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बिलासपुर रिफर किया गया।

पुलिस ने अपराध दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। लेकिन एक आरोपी आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। तलाशी के दौरान फरार आरोपी अमित केवट को गिरफ्तार किया गया है। अपराध कबूल किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

पैसा नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी

तोरवा पुलिस के अनुसार 28 अप्रैल 2023 को पीडिता ने आरोपी ऋषभ बैरिसाल और अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज कराया। पी़ड़िता ने बताया कि आरोपी रे शराब के लिए पैसा मांगा। इस दौरान वह भयंकर नशे में था। रूपया नहीं देने पर आरोपी ने गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया और मारपीट भी किया।

मामले में लगातार पतासाजी के बाद आरोपी लोको कालोनी निवासी ऋषभ बैरिसाल को धर दबोचा गया। गिरफतार कर न्यायालय के सामने पेश किया गया है।

close