पीएनबी में झण्डारोहणः जैसे अंग्रेजों को भगाया..वैसे ही बुराइयों को भगाना होगा…नगरीय विभाग में भी लहराया तिरंगा

Editor
3 Min Read
बिलासपुर— 26 जनवरी को सभी शासकीय अशाकीय संस्थानों में गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। पंजाब नैशनल बैंक, मंडल कार्यालय में भी 70वें गणतंत्र दिवस पर वी के गुप्ता , उप मंडल प्रमुख की अध्यक्षता में ध्वजारोहण किया गया। अपने संबोधन में वीके गुप्ता कहा कि गणतंत्र का अर्थ है देश में सभी देशवासियों के लिए समान व्यवस्था और कानून स्थापित करना है। हमारे देश में सभी धर्मों को, संप्रदायों को समान अधिकार और स्थान दिया गया है।
                        झण्डारोहण के दौरान सभी बैंककर्मियों के अलावा अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे। गुप्ता ने संबोधन में बताया कि हम सभी के लिए 26 जनवरी गौरव पूर्ण दिन है। हमारे प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा था कि, ” हमने एक ही संविधान और संघ में हमारे पूर्ण महान और विशाल देश के अधिकार को पाया है। जो देश में रह रहे सभी नागरिकों के कल्याण की जिम्मेदारी लेता है।
                 निराशाजनक बात है कि आजादी के इतने वर्षों के बाद भी हम आज अपराध, भ्रष्टाचार और हिंसा जैसी समस्याओं से लड़ रहे हैं। अब समय आ गया है कि हमें दोबारा एक साथ मिलकर अपने देश से इन बुराइयों को बाहर निकाल फेंकना है। जैसे कि स्वतंत्रता सेनानी नेताओं ने अंग्रेजों को हमारे देश से निकाल दिया। हमें अपने भारत देश को सफल, विकसित और स्वच्छ बनाना होगा। हमें अपने भारत देश की गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा,  असमानता, आदि जैसे चीजों को अच्छी तरह समझना होगा और एकजुट होकर इन बुराइयों के खिलाफ लडना होगा। अपने देश को विकास और उन्नति की तरफ ले जा सकें।
                       इस अवसर पर कैलाश झा,मुख्य प्रबंधक, प्रताप भानु, मुख्य प्रबंधक, वेंकट रामन, मुख्य प्रबंधक , ललित अग्रवाल, शाखा प्रभारी , लिंगियाडीह, आर आर सिंह, कैलाश अग्रवाल,  अमित भावलकर, नवीन जाधव, रविशंकर पटनायक, अमित कुमार पाण्डेय के अलावा बैंकर्स क्लब के समन्वयक ललित अग्रवाल के चार माह के पौत्र रुद्रांश गर्ग के अलावा ग्राहक मयंक अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद थे।

संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में भी लहराया तिरंगा
                 संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में कार्यालय प्रमुख ने झण्डारोहम किया। देश के  70वां गणतंत्र दिवस पर झण्डारोहण के बाद अपने संबोधन में संयुक्त संचालक राकेश जायसवाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस लोकतंत्र का महापर्व है। इस दिन देश का संविधान लागु हुआ। देश के सभी नागरिकों की महत्ता सुनिश्चित हुई। देश का प्रत्येक नागरिक को लोक  दायित्वों का प्रभार दिया गया। झण्डारोहण के समय के संभागीय कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
close