10 साल शारीरिक शोषण…पांच बार गर्भपात…और पड़ोसी युवक ने किया शादी से इंकार…पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Editor

बिलासपुर—मामला थाना पचपेड़ी क्षेत्र निवासी युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को बिलासपुर स्थित एक अस्पताल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम हेमन्त केवट है। जानकारी के अनुसार दोनों का नाबालिग काल से ही शारीरिक रिश्ता बना। यह सिलसिला दस साल तक चला। अन्त में युवक ने शादी से इंकार कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

 पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 11 फरवरी को लिखित शिकायत कर बताया कि पड़ोसी हेमंत केवट ने नाबालिग काल से साल 2015 से उसका शारीरिक शोषण किया।इस दौरान आरोपी ने वादा किया कि वह शादी करेगा। दो दिन पहले उसका एक लड़की से सगाई हो गयी। और उसने शादी करने से इंकार कर दिया।

 लड़की के अनुसार इस समय उसकी उम्र 24 साल है। जब वह मात्र 15 साल की थी तब..हेमन्त ने बहला फुसला कर शारीरिक रिश्ता कायम किया। उसने वादा किया कि शादी करेगा। इसके बाद उसने लगातार 10 साल तक शोषण किया। कुछ दिनों पहले तक उसने बलात्कार किया। हर बार की तरह जब उसने हेमन्त पर शादी का दबाव बनाया तो ऐसा करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि करीब 10 साल के रिश्तों में आरोपी ने पांच बार गर्भपात भी करवाया है।

हेमन्त ने बताया कि उसकी सगाई हो गयी है। इसलिए वह लड़की से शादी नहीं करेगा। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पचपेढ़ी पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 (2) और 4,6 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध कायम किया। 28 साल के आरोपी हेमंत केवट को तोरवा स्थित एक अस्पताल से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने युवती के साथ लगातार 9 साल तक शारीरिक रिश्तों की बात कबूल किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराय गया है।

close