भाजपा नेता मनीष ने बताया..2 दिनों तक चलेगा प्रशिक्षण शिविर..शामिल होंगे दिग्गज नेता..देंगे जरूरी टिप्स

Editor
2 Min Read
बिलासपुर—– प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर प्रदेश के प्रत्येक मंडलों  मैं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर 13 दिसंबर 2020 रविवार से प्रारंभ होगा।  बिलासपुर नगर भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर दो दिनों 13 और 14 दिसंबर को मंगला चौक स्थित हॉटल महावीर पैराडाइज में आयोजित होगा। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक किया जाएगा।
 
               भाजपा नेता मनीष अग्रवाल ने बताया कि शिविर का आयोजन पांच सत्रों में किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य मुख्य वक्ता के रूप में प्रशिक्षण देने के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद अरुण साव भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, मस्तूरी  विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडे, भाजपा नेत्री आर विभा राव  विशेष रुप से उपस्थित रहेंगी। 
 
              पश्चिम मंडल के जोन प्रभारी मनीष अग्रवाल ने जानकारी दी कि प्रशिक्षण शिविर में सभी कार्यकर्ता और नेता शामिल होंगे। मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल रमेश लालवानी अमित चतुर्वेदी सहदेव कश्यप, लक्ष्मीनारायण कश्यप ने बताया कि शिविर में प्रमुख रूप से वार्ड स्तर के भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता बूथ कमेटी अध्यक्ष मंडलों में रहने वाले जिले के समस्त मोर्चा प्रकोषठो के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close