कुछ इस तरह कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया विरोध.. पेट्रोल पम्प का बनाया डेमो..मोटरसायकल को ठेले पर चढ़ाया..कहां..जनता सिखाई मोदी को सबक

Editor
2 Min Read
बिलासपुर– पूरी तरह से स्वस्थ नही होने के बावजूद जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी अपने घर के सामने पिछली बार की तरह अनूठे अंदाज में महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने घर के सामने ही प्रतीकात्मक पेट्रोल पंप बनाकर महंगाई का विरोध किया।
 
    शुक्रवार को  महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसजनों ने  ज़िले के समस्त और पेट्रोल पम्प के सामने धरना  प्रदर्शन किया।जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी ने भी गंभीरता के साथ पीसीसी के निर्देशों का पालन किया। कोरोना से जंग जीतने के बाद अस्वस्थ नजर आ रहे विजय ने अपने घर  घर के सामने  प्रतीकात्मक पेट्रोल पम्प बनाया। प्रधानमंत्री मोदी का मुखौटा डेमों लगाकर पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि के खिलाफ नाराजगी को जाहिर किया। इस दौरान विजय केशरवानी ने आनलाइन ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद भी किया।
 
             जानकारी हो कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष विजय का पूरा परिवार कोरोना की गिरफ्त में आ गया था। इस दौरान विजय को अपना छोटा भाई अजय को भी हमेशा के लिए खोना पड़ा। खुद विजय केशरवानी गंभीर हालत में अपोलो में एक सप्ताह से भर्ती रहे। किसी तरह मां को बचाने में उन्हें कामयबाी मिली।
 
               प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर विजय ने पिछली बार की तरह इस बार भी घर के ही सामने ही अनूठे अंदाज में महंगाई का विरोध किया। ठेले पर मोटर सायकल रखकर पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ आक्रोश जताया। विजय ने कहा कि जब पूरा देश कोरोना संक्रमण से दो दो हाथ कर रहा। ऐसे समय पेट्रोल डीजल के दामों में इजाफा करते हुए मोदी सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात जैसा काम किया है। जनता कभी माफ नही करेगी।
TAGGED:
close