बिलासपुर-राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर 2021 को जिला मुख्यालय बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में एक दिवसीय राज्य स्थापना दिवस समारोह का आयोजन अतिथि एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आयोजित होगा। जिसमें विभिन्न विभागों की विभागीय प्रदर्शनी का आयेाजन एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर द्वारा विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपा गया है। मंच, स्टाॅल, टेंट, माईक एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था के लिए कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग क्र. 01, रामेश्वर मरकाम एवं कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग क्र. 02महादेव लहरे को दायित्व सौंपा गया है।
इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयेाजन के लिए सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग सी.एल. जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी एस.के. प्रसाद, संयुक्त संचालक समाज कल्याण विभाग धर्मन खलखो, स्टाॅल आबंटन के लिए कार्यपालन अभियंता, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, वरूण राजपूत, कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यंत्रिकी सेवा अमित गुलहरे, सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत आनंद पाण्डेय, स्वच्छता एवं साफ-सफाई- अजय त्रिपाठी, आयुक्त नगर पालिका निगम, सुरक्षा एवं पार्किंग व्यवस्था- उमेश कश्यप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रोहित बघेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात, पेयजल व्यवस्था- एम.के. मिश्रा कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, लाईट व्यवस्था- निर्मल टोप्पो कार्यपालन अभियंता, विधुत एवं यांत्रिकी लोक निर्माण विभाग एवं कार्यपालन अभियंता छ.ग. राज्य विद्युत वितरण कम्पनी, माला गुलदस्ता की व्यवस्था उप संचालक उद्यानिकी विभाग, मंच संचालन जिला परियोजना समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन ओम पाण्डेय एवं उन्नन शिक्षण संस्थान के व्याख्याता सौरभ सक्सेना करेंगे।
कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार कार्य सहायक संचालक जिला जनसंपर्क विभाग नीलिमा अग्रवाल एवं चिकित्सा व्यवस्था का दायित्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रमोद महाजन को सौंपा गया है।कार्यक्रम में राज्य शासन के विभिन्न विभाग कृषि, उद्यान, मछलीपालन, वन पशुचिकित्सा, जल संसाधन, आदिवासी विकास शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम, स्वास्थ्य विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभागों की पूर्ण योजनाओं एवं सफल परियोजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। जिसके लिए सभी विभागों को स्टाॅल आबंटित किया जा रहा है।
- Rajasthan Paper Leak- पेपर लीक गैंग की जांच कर रही SOG ने फरार चल रहे 12 आरोपियों पर की इनाम की घोषणा
- Vaishakha Amavasya 2024 Date- वैशाख अमावस्या 2024 कब है?
- Budh Rashi Parivartan: बुध के राशि परिवर्तन से बदलेगी इन तीन राशियों की किस्मत, खुलेंगे तरक्की के द्वार
- Kaisa Rahega Aaj Ka Mausam : बदलेगा मौसम का मिजाज! कई जिलों में बारिश का अलर्ट
- Korba News: आठ हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी करायेंगे जिले में मतदान… सामग्रियों का वितरण 06 मई को