Google search engine

पहले बिलासपुर…फिर लखनऊ के हॉटल में बलात्कार..पीड़िता की शिकायत पर…आरोपी आयोध्या उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार

बिलासपुर—-सिविल लाइन पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को अयोध्या उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से उत्तरप्रदेश के ही जौनपुर जिला स्थित आनकासराय हरखू का रहने वाला है। आरोपी के के खिलाफ पीडिता ने आईपीसी की धारा-376 के तहत अपराध दर्ज कराया था। पीड़िता की ने बताया कि आरोपी ने परिचय कर पहले बिलासपुर में इसके बाद लखनऊ बुलाकर लगातार शारीरिक शोषण किया। फिर शादी से इंकार कर दिया।आरोपी का नाम अजय यादव है।

Join WhatsApp Group Join Now

 

सिविल लाइन पुलिस के अनुसा्र रेप पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी अजय यादव से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई। एक दिन आरोपी अजय यादव मिलने बिलासपुर आया। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। कुछ दिनों बाद आरोपी ने लखनऊ बुलाया। लखनऊ में एक माह तक होटल में रखा। इस दौरान उसने लगातार शारीरिक संबंध स्थापित किया। 

इसके बाद जोर डालने पर आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। परिवेष तिवारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पीड़िता का बयान महिला अधिकारी और न्यायालय के सामने कराया गया।

मामले में पतासाजी के दौरान आरोपी का मोबाइल बंद पाया गया। पीड़िता से सारी जानकारी हासिल करने के बाद पुलिस कप्तान संतोष सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम को उत्तरप्रदेश रवाना किया गया।  लोकेशन के आधार पर आरोपी अजय यादव को पुलिस टीम ने अयोध्या उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया। आरोपी को बिलासपुर लाने और पूछताछ के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी परिवेश तिवारी, उप निरीक्षक  अजहरूद्दीन, खरे ,प्रधान आरक्षक हरप्रसाद डहरिया आरक्षक भागीरथी गेदले  का महत्तवपूर्ण योगदान रहा।

close
Share to...