8 लाख का करारनामा..3 लाख की धोखाधड़ी..एक साल से फरार आरोपी को भिलाई में पकड़ा गया..भेजा गया जेल

Editor
2 Min Read

बिलासपुर–सरकंडा पुलिस ने मकान दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोपी को भिलाई से गिरफ्तार किया है। आरोपी  थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद एक साल से फरार था। पकड़े गए आरोपी का नाम राबर्ट डी मोंटी है। आरोपी चंदन आवास राजकिशोर नगर का रहने वाला है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

           सरकन्डा पुलिस के अनुसार पीड़ित संतोष निषाद ने रिपोर्ट दर्ज कराया की रॉबर्ट “डी” मॉन्टी चन्दन आवास राजकिशोर नगर स्थित अपना मकान उसके नाम बिक्रीनामा किया। बिक्रीनाम के बाद 8 लाख रूपए में 3 लाख रूपए आरोपी के खाते में आरटीजीएस से दिया। भविष्य में रजिस्ट्री करने शेष राशि दिए जाने का करार हुआ।

          विक्रेता ने धोखाधडी कर बिना किसी सूचना के अपना मकान किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। रूपये भी नहीं लौटाया। सरकंडा पुलिस ने अपराध कायम करने के बाद मामले को विवेचना में लिया। शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी पुलिस से बचने फरार हो गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर आरोपी की पतासाजी शुरू हुई। पतासाजी के दौरान मुखबीर से जानकारी मिली कि आरोपी राबर्ड इस समय वैसलीनगर भिलाई में छिपा है।

                    जानकारी के बाद विशेष टीम ने धावा बोलकर आरोपी  को भिलाई से गिरफ्तार किया है। अपराध दर्ज किए जाने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया है।

        कार्रवाई में थाना प्रभारी उत्तम साहू, उप निरीक्षक मनोज पटेल, प्रधान आरक्षक विनोद यादव,आरक्षक राहुल सिंह, साइबर सेल से मुकेश सिंह,का विशेष और सराहनीय योगदान रहा।

 

close