सीएम की आमसभा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने भी किया शिरकत..विजय ने बताया..सीएम को सुनने उमड़ी भीड़..जनता ने भूपेश पर जताया विश्वास

Editor
3 Min Read
बिलासपुर—- असाम विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान 6 अप्रैल को होगा। रविवार को सीएम भूपेश बघेल की टीम ने अलग अलग विधानसभा के अलग अलग बूथ स्तर पर धुआंधार प्रचार किया। शाम पांच बजे के बाद छत्तीसगढ़ से असाम गयी कांग्रेस की टीम प्रदेश के लिए वापस लौट रही है। चुनाव प्रचार अभियान के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विशाल आम साभ को संबोधित किया। साथ ही रोड शो में शिरकत कर जनता जनार्दन से कांग्रेस सरकार बनाने का आशीर्वाद भी मांगा। इस दौरान जिला कांग्रेस बिलासपुर ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने भी सीएम के साथ आमसभा के दौरान जनता से सम्पर्क किया। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगा। 
 
                        असम विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी टीम के साथ अभयपुर विधानसभा में धुआंधार प्रचार किया। विशाल आमसभा को संबोधित करने के बाद रोड शो में भी शिरकत किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश की जनता से किए गए वादों को निभाया है। क्योंकि कांग्रेस जो कहती है..उसे करती भी है। देश को पता है कि हम आकाशजीवी नही बल्कि धरतीजीवी है।
 
           सीएम ने अपने भाषण में जनता को बताया कि कांग्रेस ही एक मात्र पार्टी है जो स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जनता की पीड़ा को करीब से समझी है। जाहिर सी बात है कि हमे इस बात का अच्छी तरह से अंदाजा है कि जनता चाहती क्या है। हमने छत्तीसगढ़ में जनता से जो भी वादा किया..उसे मात्र दो साल के अन्दर कर दिखाया। जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस की सरकार आसाम में भी बनेगी। किए गए वादों को महीनों के अन्दर पूरा किया जाएगा।
    
            सीएम की  आमसभा और रोड शो में जिला बिलासपुर कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने भी शिरकत किया। सीएम टीम के सदस्य विजय ने भी जनता से संवाद किया। जनता को समझाया कि कांग्रेस पार्टी ने जुमलेबाजी में कभी विश्वास नहीं किया है। हम जमीन की बात करते हैं। इसका उदाहरण छत्तीसगढ़ की सरकार है। सरकार बनते ही मात्र एक घंटे के अन्दर  किसानों का कर्ज माफ किया गया। साथ ही बिजली बिल भी हाफ किया गया।
 
                                     सीएम के साथ आमसभा का मंच साझा करने के बाद विजय केशरवानी ने रोड शो में भी शिरकत किया। केशरवानी ने बताया कि आमसभा से लेकर रोड शो में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुनने और देखने के लिए जमकर भीड़ देखने को मिली। अभयपुर विधानसभा दक्षिण के चेन्दा माँड़ी के मतदाताओं ने सीएम पर जमकर प्यार लुटाया। भाषण के दौरान स्थानीय लोगों ने स्थानीय कांग्रेस प्रत्याशी के प्रति विश्वुास जाहिर किया । विजय ने दावा किया कि असाम में निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार बनेगी।
TAGGED:
close