शादी का झांसा दिया…फिर दुष्कर्म किया…दबाव बनाए जाने पर मारा पाटी…पीड़िता की शिकायत पर..आरोपी गिरफ्तार

Editor
1 Min Read
बिलासपुर—-पीड़िता की शिकायत पर तोरवा पुलिस आईपीसी की धारा 376, 506, 323, 294 के तहत दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायालय के हवाले किया गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम नीरज तिवारी है। आरोपी गीतांजलि सिटी फेस दो का रहने वाला है।
 
शादी का झांसा देकर पीडिता से लगातार दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने थाना पहुंचकर बताया कि आरोपी शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म किया। शादी का दबाव बनाए जाने पर गाली गलौच और जान से मारने की धमकी दिया।
आरोप दर्ज किए जाने के बाद विवेचना के दौरान तोरवा पुलिस टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ किए जाने पर जुर्म भी कबूल किया। गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
close