आशीर्वाद देकर धाम लौटे सन्मुख गणेश..सभापति ने 21 ग्राम पंचायतों का किया भ्रमण..मांगा समग्र विकास का आशीर्वाद..सांस्कृतिक कार्यक्रमों में किया शिरकत

Editor
3 Min Read
बिलासपुर—-सभी को सुख समृद्धि और मनोकामना का आशीर्वाद देकर भगवान गौरीनंदन अपने धाम लौट गए। साथ ही भक्तों को जल्द ही लौटने का आश्वासन भी दिया। भगवान लम्बोदर ने सभी को शांति और अमन चैन से रहते हुए एक और नेक होने का वरदान भी दिया। इस दौरान नेताओं ने भी अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण किया।
 
                                        जगह जगह विराजे भगवान रिद्धि सिद्दि से आशीर्वाद लिया। प्रदेश और क्षेत्र की जनता के लिए सुख समृद्धि और मनोकामना का वरदान मांगा। आम और खास सभी ने  अपने नेताओं से सुख और दुख को साझा किया। इसी क्रम में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने चुनाव क्षेत्र क्रमांक तीन के कमोबेश सभी 21 ग्राम पंचायतो का भ्रमण किया। स्थानीय लोगों से संवाद कर गणेश उत्सव में शिरकत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनन्द उठाया।
 
               बीते एक सप्ताह अपने भक्तों के साथ रहने के बाद भगवान गजानन अपने धाम लौट गए। भक्तों ने भगवान गणेश को विदा करने से पहले पूजा पाठ और आरती के साथ वंदन अभिनन्दन किया। प्रदेश जिला और क्षेत्र के लिए सभी ने सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। नेताओं ने भी गणेश उत्सव स्थल पहुंचकर अमन चैन का वरदान मांगा है। 
 
                 इसी क्रम में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने भी अपने क्षेत्र का भ्रमण किया। क्षेत्र क्रमांक तीन के सभी 21 ग्राम पंचायतों में विराजमान सन्मुख गणेश का वंदन किया। जगह जगह लोगों के साथ संवाद भी किया। गणेश उत्सव की शुभकामनाएं भी दी। देर शाम तक आरती में शिरकत कर भगवान प्रथम पूज्य के सामने मत्था टेका और सबके लिए अमन चैन का आशीर्वाद लिया। नौनिहालों को उत्साहित भी किया। गणेश उत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं के बीच ईनाम का वितरण किया। अंकित ने कहा प़ढ़ाई के साथ खेल कूद में भी आगे रहने की जरूरत है। तब ही हम अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।
 
                 अंकित गौरहा ने ग्राम पंचायत महमंद, धूमा, ढेंका और मानिकपुर समेत, बैमा,नंगोंई,पौंसरा, उर्तुम,परसाही,लगरा,खैरा और फरहदा ग्राम पंचायतों में बैठक कर लोगों की शिकायतों को सुना। और गांव मुखिया और स्थानीय लोगों के घर भोजन भी किया। उपस्थित सभी लोगों से मिलजुलकर रहने और क्षेत्र के विकास में सहयोग करने का आह्वान किया। 
 
                                    लगातार गणेशउत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने के दौरान अंकित गौरहा के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी नजर आए। जनपद   सदस्य नारद रजक ,महमंद सरपंच अनिल निषाद, धूमा सरपंच मोतीलाल खूंटे, ढेका सरपंच दिनेश मौर्य ,मानिकपुर सरपंच ताराचंद देवांगन, भुनेश धीरज, जित्तू सिंह ठाकुर कमोबेश सभी जगह समिति अध्यक्ष और स्थानीय लोग  मौजूद रहे ।                             

Join Our WhatsApp Group Join Now
close