पुलिस हमला के तीन आरोपी गिरफ्तार..1महिला भी शामिल..विवाद के बीच किया.जानलेवा हमला

Editor
2 Min Read
बिलासपुर—-पुलिस कर्मचारी पर जानलेवा हमला के आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है। हमला के बाद रात भर खेत में छिपे आरोपी को धारदर हथियार के साथ पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार विवाद जमीन बिक्री को लेकर हुई। घटना में शामिल दो पुरूष और  एक महिला  को न्यायालय के हवाले किया गया है। 
 
           पुलिस के अनुसार 12 नवम्बर 2021 की शाम करीब 6 बजे जमीन विवाद की सूचना पर ग्राम पत्थरखान भाठा के लिए पुलिस बल को भेेजा गया। मौके पर दीपक सोनी, ननकी सोनवानी, राजेश कुमार सोनवानी, कमला बाई के बीच आपस में जमीन बिक्री को लेकर वाद विवाद होना पाया गया। इस दौरान गाली गलौच के साथ एक दूसरे को जान से मारने की भी धमकी का मामला सामने आया।
 
            मौके पर पहुंचे पुलिस टीम के सदस्यों ने दोनो पक्षो को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान आवेश में आकर ननकी सोनवानी, राजेश कुमार सोनवानी, कमला बाई ने पुलिस बल को गंदी गंदी गालियां देने शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। यकायक ननकी सोनवानी ने अपने पास रखे टंगिया से  पुलिस बल आरक्षक राजकुमार पाटले पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में जवान के सिर में गम्भीर चोंट पहुंची।  कोटवार कमल जोगी के हाथ में भी चोंट आयी।
 
          घटना के बाद आरक्षक की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 186, 294, 506, 353, 307, 323, 34 का अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपियों को पकडने पुलिस कप्तान के निर्देश पर पुलिस टीम को रवाना किया गया। घेराबंदी कर पुलिस टीम ने आरोपियों को  गिरफ्तार किया है।
 
              पुलिस ने आरोपी ननकीराम सोनवनी के कब्जे से टंगिया को जब्त किया है। ननकी समेत पकड़े गए आरोपी राजेश कुमार सोनवानी और कमला बाई सोनवानी को गिरफ्तार किया गया। तीनो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 
TAGGED:
close