2 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद..आरोपी गिरफ्तार..बरामद गांजा की कीमत 19 लाख रूपयों से अधिक

Editor
1 Min Read
बिलासपुर—-तखतपुर पुलिस ने जरहागांव थाना क्षेत्र के निगारबन्द रोड स्थित एक खण्डहर मकान से भारी मात्रा में  गांजा बरामद किया है। सेमरचुआ निवासी दीपवली पटेल को 20 B एनडीपीएस एकट के अपराध में गिरफ्तार किया गया है। 2 क्विंटल से अधिक बरामद गांजा की कीमत 19 लाख 4 हजार रूपयों से अधिक है।
               एन्टी क्राइम और तखतपुर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाई कर जरहागांव थाना क्षेत्र स्थित निगारबन्द से 2 क्वविंटल 20 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि तखतपुर थाना क्षेत्र के  निगारबंद रोड स्थित में खण्डहर मकान से गांजा की तस्करी हो रही है।
          खण्डहर मकान से गांजा बरामद करने के साथ ही आरोपी दीपावली पटेल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दीपावली सेमरचुवा मुंगेली जिला का रहने वाला है।  पुलिस के अनुसार बरामद 2 क्वींटल 20 किलो 200 गांजा की कीमत करीब 19 लाख 4 हजार रूपये  है।
         दीपावली पटेल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
close