80 लाख रूपयों का गबन..बैंक कैशियर महिला गिरफ्तार.. खुश्बू ने बताया..पति और श्वसुर ने किया गबन को मजबूर

Editor
3 Min Read
 
बिलासपुर— सिटी कोतवाली पुलिस ने जिला  सहकारी केन्द्रीय बैंक जगमल चौक स्थित 80 लाख रूपए गबन के आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला खुश्बु शर्मा बैंक में कैशियर और कम्प्यूटर का काम करती है। महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 409, 468, 467, 471,109,120(बी) और 34 का अपराध दर्ज किया गया। विधिवत कार्रवाई के बाद महिला को न्यायालय के हवाले कर जेल दाखिल कराया गया। सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार आरोपी महिला सांई बिहार कॉलोनी यदुनंदन नगर की रहने वाली है। 
 
               कपिल नगर सरकण्डा निवासी और जगमल चौक स्थित जिला सहकारी शाखा प्रबंधक हितेश सलूजा ने सिटी कोतवाली पहुंचकर 80 लाख रूपए गबन किए जाने का नामजज रिपोर्ट दर्ज कराया। सलूजा ने बताया कि शाखा में  पदस्थ लिपिक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर खुशबू शर्मा पति शशांक शर्मा ने 80 लाख रूपयों का गबन किया है। खुश्बू शर्मा 2014 से शाखा में कैशियर का काम कर रही हैं। शाखा में खाता धारको के पैसों को जमा और निकालने का काम खुश्बू शर्मा करती है।
 
                अपनी रिपोर्ट में सलूजा ने बताया कि 2 नवम्बर 2022 को शाम शाखा को हस्ताक्षर करने से पहले वाउचर हचेक किया।  बाउचर में किसान का नाम और खाता संख्या लिखा पाया। खाते में 5 हजार रूपये जमा करने के अलावा 15 हजार रूपये निकालने की पर्ची को पकड़ा। दोनों वाउचर को चेक करने पर पाया कि जमा करने और निकालने वाली पर्ची में किसान का हस्ताक्षर अलग अलग है।
 
                   शक होे पर किसान का बैंक स्टेटमेंट चेक किया। इस दौरान कई प्रकार की अनियमितता देखने को मिला। बैंक कैशियर खुशबू शर्मा को बुलाकर पूछताछ किया। खुशबू शर्मा ने खाताधारक के पैसे को पूर्व से निकालकर अपने लिए उपयोग करना बताया। खुश्बू ने यह भी बताया कि हाथ से पासबुक में सही एट्री कर देती थी। इसके कारण खाता धारक को गडबडी का पता नहीं चलता था।
 
               गडब़ड़ी की जानकारी को वरिष्ठ अधिकारियों से साझा किया। पूछताछ के दौरान पता चला कि कैशियर खुश्बू शर्मा ने बहुत से खाता धारको के साथ इसी प्रकार की गडबडी किया है। लगभग 80 लाख रूपये की गडब़़ड़ी की है।
 
                        शाखा प्रबंध की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया। खुश्बू शऱर्मा से पूछताछ को पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया। खुश्बू ने बताया कि अपने सास तथा ससुर के कहने पर शाखा के खाताधारको के साथ के साथ धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। खाता धारको का पैसा अपने पास रख कर अपने पति शशांक शर्मा के हवाले कर देती थी। पुलिस के अनुसार जल्द ही गड़बड़़ी में शा्मिल अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया जाएगा। बहरहाल महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
close