नशे का सौदागर गिरफ्तार…भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाई बरामद..आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस का अपराध दर्ज

Editor
1 Min Read
बिलासपुर— सिविल लाइन पुलिस ने अभियान चलाकर जरहाभाठा से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद किया है। घेराबन्दी के बाद नशे का सौदागर ओमनगर निवासी अमर रात्रे को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज करने के बाद न्यायालय के हवाले किया गया है। आरोपी से करीब 150 प्रतिबंधित कोरेक्स को बरामद किया गया है।
      सिविल लाइन पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर जरहाभाठा मेें घेराबन्दी कर नशे के सौदागर को गिरप्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम ओमनगर निवासी अमर रात्रे है। आरोपी के पास से पुलिस ने करीब 150 प्रतिबंधित कोडिन सिरप को बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के हवाले किया गया है। 
close